दीपिका ने प्रियंका को पछाड़, जीता एशिया की सबसे कीमती महिला का खिताब

साल 2018 बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए काफी अच्छा और सक्सेसफुल ईयर रहा. बुधवार को जारी हुई फोर्ब्स की सेलिब्रेटी कमाई की लिस्ट में जहां दीपिका पादुकोण ने चौथा नंबर हासिल करते हुए पहली फीमेल एक्टर बनी।

दीपिका ने प्रियंका को पछाड़, जीता एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब

 

वहीं बुधवार को ही जारी हुई 50 मोस्ट सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का 2018 का खिताब हासिल करने में भी सफल रहीं। बता दें कि इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को दूसरा स्थान मिला है। लास्ट ईयर इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बाजी मारी थी।

पुलिस की लापरवाही बनी बुलंदशहर कांड की वजह

32 साल की दीपिका ने पिछले महीने ही एक्टर रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी रचाई है. फोर्ब्स इंडिया 2018 ने सबसे अमीर सेलिब्रेटीज की लिस्ट में पहली बार किसी एक्ट्रेस ने टॉप 5 में जगह बनाई है और वो हैं वन एन ओनली दीपिका पादुकोण. दीपिका पादुकोण के पति और एक्टर रणवीर सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इस साल आई लिस्ट में दीपिका पादुकोण चौथे नंबर पर हैं। साल 2018 में दीपिका पादुकोण की कुल कमाई 112.8 करोड़ हुई है। वहीं इस लिस्ट में रणवीर सिंह आठवें नंबर पर हैं. रणवीर ने इस साल 84.67 करोड़ रुपये कमाए हैं।

दीपिका ने प्रियंका को पछाड़, जीता एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब

बता दें कि पिछले साल दीपिका पादुकोण ने 70 करोड़ की कमाई करते हुए 2017 की लिस्ट में छठवें नंबर पर जगह बनाई थी। 2017 में ही रणवीर सिंह ने इस लिस्ट में सातवें नंबर पर कब्जा जमाया था। बता दें कि हाल में दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई है।

LIVE TV