दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा ट्वीटर पर दिनभर गंदगी फैलाकर खुद को शेरनी समझ रहीं कंगना रनौट

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कंगना रनौट को लेकर तल्ख तेवर जाहिर किये। उन्होंने यह टिप्पणी किसान आंदोलन ने शामिल एक बुजुर्ग महिला किसान को शाहीन बाग वाली दादी कहने के बाद में की।

स्वाति ने अपने ट्विटर पर लिखा कि वह चंद फिल्में कर के दिनभर ट्विटर पर गंदगी फैलाकर खुद को बब्बर शेरनी और झांसी की रानी समझने लगी है। इस देश की असली शेरनी वह मेहनतकश महिलाएं हैं जो किसानी एक देश का पेट भरती हैं और सीमाओं पर देश की रक्षा करती हैं।

इतना ही नहीं स्वाति ने आगे यह भी कहा कि वाई सिक्योरिटी लेकर हवाबाजी करने से कुछ भी नहीं होता है। कंगना खुद बंदूकधआरी वाई सिक्योरिटी में चलती हैं और खुद को शेरनी समझती हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो एक दिन खेत में काम करके दिखाएं। वह एक दिन आम लड़की की भांति बिना सुरक्षा के घूमें और गरीब मजदूर की तरह दिन भर बोझा ढोने के बाद घर का काम करें। इसी के साथ स्वाति ने कंगना के लिए यह भी कहा कि वह खुद क्या हैं जो दादी की उम्र की महिला को बिकाऊ बताती हैं।

LIVE TV