दिल्ली को मिला सुकून, तापमान में गिरावट

दिल्लीनई दिल्ली। पूरे देश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है। लोग बेहाल हैं। लेकिन इन सबके बीच आज राजधानी दिल्ली को थोड़ा सुकून जरूर नसीब हुआ। राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में दोपहर के बाद तेज आंधी और बारिश से तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली को राहत

राजधानी में पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री से नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा था। लेकिन आज हुई तेज बारिश के बाद दिल्‍ली का पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां हुई बारिश कारण लोगों को पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और लू से काफी राहत मिली है।

वहीं मौसम विज्ञानियों की मानें तो कुछ इलाकों में सोमवार को पूरी रात बूंदाबांदी होती रहेगी। इससे यहां का पारा अभी और भी कम होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानी ने बताया, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी में सुबह का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम है। दिल्ली में सोमवार को 72 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गयी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राजधानी के कुछ इलाकों में रात भर बूंदा-बांदी होते रहने का अनुमान है।’’ पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने बादलों से राजधानी में रविवार को भी हल्की बूंदा-बांदी हुयी थी, लेकिन इतनी कम बारिश से गर्मी में कोई कमी नहीं आयी और यहां का तापमान फिर से बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

LIVE TV