दिल्ली के साथ कई और विभिन राज्यों में चक्का जाम नहीं लगेगा

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठनों ने तीन घंटे के चक्का जाम लगाने का एलान किया है। किसान संगठन दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश भर में चक्का जाम करेंगे। किसानो ने शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम लगाने की घोषणा की है | वहीं किसी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन भी तैयारी में जुटा हुआ है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा।

प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में शनिवार को चक्का जाम नहीं होगा। किसान देश के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय व राज्य को बाधित करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि चक्काजाम के दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। चक्का जाम शनिवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किए जाने का प्रस्ताव है।भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा, लेकिन इन दोनों राज्यों के किसानों को किसी भी समय दिल्ली बुलाया जा सकता है। गाज़ीपुर बॉर्डर प्रदर्शन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किसान छोटे समूहों में जिला मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपेंगे।


पंजाब , हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन हज़ारो के किसान दिल्ली के तीन सीमाओं पर दिंधु , टिकरी और गाज़ीपुर बोर्डेर पर 70 दिनों से प्रर्दशन कर रहे है |

LIVE TV