दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने 5 सरकारी स्कूलों का किया औचक निरक्षण

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पांच सरकारी स्कूलों का दौरा किया और वहां चल रहीं निर्माण गतिविधियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी हैं। वह पहले भी राष्ट्रीय राजधानी के कई अलग-अलग हिस्सों में स्कूलों का दौरा कर चुके हैं।

उन्होंने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैंने इंद्रपुरी, नारायणा, दिल्ली कैंट, रजोकरी और घिटोरनी में पांच सरकारी स्कूलों का दौरा किया जहां 334 नयी कक्षाओं का निर्माण चल रहा है। आशा है कि इसे हम समय पर पूरा कर लेंगे।’’

सिसोदिया ने चार जून को भी निर्माण गतिविधियों का जायजा लेने के लिये दिल्ली के कई सरकारी स्कूलों का दौरा किया था।

उन्होंने तीन जून को रोहिणी में छह निर्माणाधीन और एक निर्मित स्कूलों का दौरा किया।

UPSC ने कॉम्बाइंड इंडियन स्टेटिस्ट‍िकल सर्विस एग्जाम के एडमिट कार्ड किये जारी, इस दिन होगा पेपर !…

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने शेष हैं। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री विभिन्न जगहों पर जाकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों से प्रतिक्रियाएं ले रहे हैं।

LIVE TV