दादी-नानी के नुस्‍खे : कई तरह की बिमारियों को दूर रखता है ये दूध

दादी-नानी के नुस्‍खेहिन्दू गाय की पूजा करते हैं। धार्मिक दृष्टि से गाय को बहुत पवित्र माना जाता है। हिन्दू धर्म में गाय की हत्या को बहुत बड़ा पाप माना गया है। भारत में कई तरह की गाय पाई जाती हैं। आज दादी-नानी के नुस्‍खे में हम गाय के दूध के कुदरती गुणों को जानेंगे।

गाय का दूध बच्चों और बूढों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका दूध बच्चों को जल्दी पच जाता है। गाय का दूध पीने से हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। गाय के दूध का सेवन करने से हमारी सेहत ठीक रहती है।

गाय के दूध के फायदे

गाय का दूध बच्चें, बूढ़े, जवानो के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। गाय का दूध अमृत के समान होता है। गाय के दूध का सेवन करने से हमारी हड्डिया मजबूत होती हैं । गाय का दूध पीने से बहुत से फायदे होते है जो इस तरह से है –

होठों का कालापन

कच्चे दूध का एक चम्मच लें और उसमे थोडा सा केसर मिलाकर अपने होठों पर लगायें। ऐसा करने से आपके होठों का कालापन दूर हो जाता है।

आंखों की समस्या

अगर आप की आंख में दर्द, जलन, आंख में कोई कीड़ा या तिनका गिर गया हो तो आप गाय के दूध में रुई भिगोकर अपनी आँख पर रखें या आप दूध की 3 बूंदे अपनी आखोँ में भी डाल सकते हैं। आप को इससे राहत मिलती है।

बच्चों को दस्त लगने पर

गर्म दूध में चुटकी भर दालचीनी का प्रयोग करने से बच्चों को दस्त से राहत मिलती है। बड़ों को दस्त होने पर इसकी मात्रा दुगनी कर दें।

चेहरे की समस्या में

चेहरे पर कील,  मुहासे,  झाई,  दाद, धब्बे हटाने के लिए रात को सोने से पहले गाय के दूध को चेहरें पर मलें। फिर आधे घंटे के बाद अपना चेहरा साफ़ पानी से धो लें। ऐसा करने से आप का चेहरा साफ़ हो जाता है।

माइग्रेन में

सुबह सूर्य उगने से पहले गर्म दूध के साथ जलेबी या रबड़ी का सेवन करने से आपका आधे सिर का दर्द ठीक हो जाता है।

यह भी पढें:- सामाजिक बर्ताव को प्रभावित करता है प्रतिरक्षा तंत्र

आधे सिर का दर्द ठीक करने के लिए दूध में बादाम मिलाकर पियें। फिर 2 घंटे तक कुछ न खाएं। बादाम वाला दूध पीने से आपका आधे सिर का दर्द ठीक हो जाता है।

दमा और फेफड़ों के लिए

दूध में पीपल के पत्ते डालकर गर्म करें। फिर इसमें शक्कर मिलाकर इसका सेवन करें। इसको पीने से दमाए फेफडो की बीमारी से राहत मिलती है। इसका इस्तेमाल लगातार कुछ दिनों तक करना चाहिए।

बवासीर और गैस में

250 ग्राम गाय का दूध, 250 पानी, 5 कालीमिर्च डालकर इसे उबालें। जब पानी सूख जाये तब इसे छान लें। इसमे मिश्री मिलाकर पीने से गैस से राहत मिलती है। गर्म दूध में ईसबगोल मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। जिन लोगो को बबासीर की शिकायत होती है उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए।

दुध में कैलशियम की मात्रा काफी होती हैए जिन लोगो को कैलीशियम की कमी होती है । उन्हें रात को सोने से पहले दूध का सेवन करना चाहिए। इससे हमारी हड्डिया मजबूत होती हैं ।

LIVE TV