दम तोड़ने से पहले राजीव कपूर ने इस सख्स से की फोन पर बात, जानिए क्या था उनका आखिरी पैगाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक और सितारे ने हम सभी को अचानक अलविदा कह दिया। बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (58) का हर्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वहीं तबियत गंभीर देख बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉरक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजीव कपूर सबसे छोटे थे जिसके लिए वह सभी के चहीते थे। वहीं उनकी मौत की खबर से पूरा कपूर खानदान शोक में लीन है।

आपको बता दें कि राजीव कपूर ने अपनी आखिरी सांसों को लेते समय अपने स्कूल के पुराने दोस्त राजीव खन्ना को याद किया। राजीव कपूर ने उनसे फोन के माध्यम से बात की। बताया जा रहा है कि राजीव ने उन्हें बेटी के बारे में खुशखबरी सुनने के बाद फोन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन सभी ने एक व्हाट्सऐप ग्रप बना रखा था जिसमें राजीव कपूर के साथ उनके तमाम दोस्त जुड़े हुए थे। बीते दिनों राजीव खन्ना ने अपनी बेटी के नए काम को लेकर सभी को खुशखबरी दी थी। जिसके लिए राजूव कपूर ने मरते वक्त राजीव खन्ना को फोन मिला अपना अखिरी पैगाम दिया।

LIVE TV