तैमूर को खाना न देने के लिए करीना हुई ट्रोल

मुंबई : बॉलीवुड दुनिया की सबसे चर्चित स्टार करीना कपूर और सैफ अली खान का छोटे नवाब तैमूर अली खान अपने जन्म के बाद से ही बेहद पॉपुलर है। वही तैमूर बॉलीवुड के ही नहीं इस देश के भी सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स हैं। हाल ही में तैमूर की मां करीना कपूर खान चैट शो ‘द पिंच बाय अरबाज खान’ में पहुंचीं है।

जहां इस दौरान उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया यूजर्स उनके और तैमूर के बारे में कैसे-कैसे बेहूदा कमेंट करते हैं। करीना ने खुद को ट्रोल किए जाने वाला कमेंट पर सभी को सुनाया।

करीना सोशल मीडिया पर यूजर्स ने करीना को ट्रोल करते हुए कहा था कि तैमूर को देखकर लग रहा है कि उसे खाना नहीं मिलता और भूखा है और करीना अच्छी मां नहीं है।करीना ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘तैमूर भूखा नहीं है।

इतनी सी उम्र में ये बच्चा बन बैठा वैज्ञानिक, खुद राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

बता दें की मुझे लगता है वो कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल। मुझे तो वो मोटा लग रहा है।’ करीना ने इस सवाल का भी जवाब दिया जिसमें एक यूजर ने उनसे पूछा था की बच्चे के नाम पर लाइक्स लेती हो, जनता माफ नहीं करेगी। एक अन्य सवाल में यूजर ने कहा, ‘तुम्हें नहीं लगता तैमूर का हेयर कट कराना चाहिए।’ इस पर करीना बोलीं, ‘मैंने हेयरकट करवाए हैं’।

जहां इसी शो में करीना ने भारत में पापराज्जी संस्कृति के बढ़ने पर भी चिंता जताई। करीना ने आश्चर्य जताया कि कैसे लोग उनके 2 साल के बेटे तैमूर की जिंदगी में इतनी रुचि ले सकते हैं।

दरअसल इन दिनों तैमूर का नया हेयरकट काफी वायरल हो रहा है। बीते दो साल में करीना और सैफ का ऐसा कोई भी इंटरव्यू नहीं, जिसमें तैमूर का नाम न आए। तैमूर अक्सर अपने माता-पिता या केयरटेकर के साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं।

LIVE TV