ताजमहल पर ‘संगीत’ सुनाकर फंसे, सीएम योगी ने मांगी सफाई

ताजमहललखनऊ। ताजमहल पर दिए बयानों के बाद खुद सफाई देने के बाद सीएम योगी ने विधायक संगीत सोम से इसी मसले पर सफाई मांगी है। बीजेपी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि संगीत सोम से ताजमहल पर दिए अपने बयान की वजह बताने को कहा गया है।

मेरठ के सरधना से बीजेपी विधायकसंगीत सोम ने ताज महल को देश का कलंक बताने पर इनका विरोध शुरू हो गया। इसके बाद सभी ने  इसकी आलोचना कीं। जिसपर अब सफाई देते हुए संगीत सोम ने कहा कि उन्होंने ताज महल नहीं बल्कि मुगलों का इतिहास मिटाने की बात कही थी।

भाजपा के सूत्रों का इस बारे में कहना है कि, संगीत सोम के इस बयान के चलते काफी विवाद हुआ और यह पार्टी के लिए शर्मिंदगी की वजह भी बन गया।

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता चंद्र मोहन ने कहा, ‘पार्टी संगीत सोम की राय से सहमत नहीं है। वह पूरी तरह उनकी निजी राय है। हमारी पार्टी आगरा में पर्यटन के विकास के लिए काफी कुछ कर रही है। सरकार इसके लिए कई योजनाएं भी तैयार कर रही है।’

विधायक ने कहा था कि, ‘कई लोगों को दुख हुआ कि आगरा का ताजमहल ऐतिहासिक धरोहरों की लिस्ट से हटा दिया गया। किस इतिहास की बात कर रहे हैं हम? जिस इंसान ने ताजमहल बनवाया था, उसने अपने पिता को कैद कर लिया था।

वह हिंदुओं को खत्म करना चाहता था, अगर यही इतिहास है, तो यह बहुत दुःखद है, और हम इतिहास बदल डालेंगे। मैं आपको इसकी गारंटी देता हूं।’

 

 

 

LIVE TV