जींस, टीशर्ट, लेगिंग्स पहना तो नहीं कर पाएंगी MBBS

ड्रेस कोडत्रिवेंद्रम। केरल मेडिकल कॉलेज ने इन दिनों गर्ल स्टूडेंट्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स के लिए ड्रेस कोड बना दिया। इसके मुताबिक़ अब सभी स्टूडेंट्स को फॉर्मल ड्रेस में आना है।

ड्रेस कोड से परेशान लड़कियां

इस नियम के मुताबिक़ लड़कों को शर्ट और पैंट में आना होगा। लेकिन लड़कियों के लिए मुश्किलें कुछ ज्यादा ही हैं। नये नियम के अनुसार अब लड़कियों को चूड़ीदार, सलवार-कुर्ता पहन कर आना होगा। लड़कियां भड़कीली और आवाज करने वाली ज्वैलरी भी नहीं पहन सकती हैं। इतना ही नहीं, लड़कियों को बालों को बांध कर पिन करके आने को कहा गया है। अगर लड़कियों ने जींस, टीशर्ट, ले‍ग-इंस पहने तो सजा के तौर पर उन्हें निकाल दिया जाएगा।

ख़बरों के मुताबिक़ यह रूल, रेगुलर अटेंडेंस और फाइनल इंटरनल मार्क्स को मेंटेन करने की एक कवायद है।

वहीं इस रूल के खिलाफ मेडिकल कॉलेज की लड़कियों का कहना है कि यह रूल हम पर कैसे थोपा जा सकता है। उनका कहना है कि हमें वे कपड़े पहनने की आजादी है, जिनमें हम कम्फर्ट महसूस कर सकें।

इसी के साथ सलवार सूट के बारे में लड़कियों का कहना है कि एक्जाम टाइम और प्रैक्टिकल में हम पेपर लिखेंगे या अपना दुपट्टा संभालते रहेंगे।

बता दें कि ऐसा यह पहली बार नहीं हुआ हैं। इससे पहले इसी प्रदेश के कोजिकोड़े कॉलेज में भी ऐसी नियम लागू किये जा चुके हैं। उत्तरी केरल कॉलेज में भी लड़कियों को चूड़ीदार और सर्वर सूट पहनकर आने को कहा गया था।

LIVE TV