उल्टी गिनती शुरू, डोनाल्ड ट्रंप ही बनेंगे सबसे ताकतवर राष्ट्रपति

राष्‍ट्रपति चुनाववॉशिंगटन। अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है।डोनाल्ड ट्रंप की जीत लगभग पक्की हो चुकी है। राष्ट्रपति बनने की रेस में वो हिलेरी से काफी आगे हैं। शुरुआती रुझान में जहां क्लिंटन ट्रंप पर भारी दिख रही थीं वहीं  अब डोनाल्ड ट्रंप हिलेरी पर भारी पड़ रहे हैं।  फिलहाल ट्रंप 264 सीट के साथ आगे चल रहे हैं। हिलेरी 215 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए। पॉपुलर वोट में ट्रंप 50 प्रतिशत मतों से भी आगे निकल चुके हैं। वहीं हिलेरी को 47 प्रतिशत वोट मिले हैं।

पेंसिलवेनिया में जीत के साथ सेनेट पर भी रिपब्लिकन्स का कब्जा।  इंडियाना और केन्टकी में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई है जबकि वरमोनेट में हिलेरी क्लिंटन की जीत हुई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक सेनेट में अबतक डेमोक्रैट्स को 46 और रिपब्लिकन्स को 48 सीट। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 एलेक्टोरल वोट  की जरूरत होती है।

इस चुनाव में लगभग 20 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।

 

LIVE TV