चौतरफा दबाव से बैकफुट पर ट्रंप, ईराक को दिया ISIS से लड़ने का तोहफा

डॉनल्ड ट्रंपवॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नए इमिग्रेशन आदेश में प्रतिबंधित देशों की सूची से इराक को बाहर किया जा चुका है। हालांकि अपने पिछले आदेश में ट्रंप ने सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर अमेरिका में अस्थायी प्रतिबंध करने पे पूर्ण विराम लगा दिया था। तब इन देशों में इराक भी शामिल था। अब अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि, इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ लड़ाई में अहम सहयोग देने के कारण इराक पर से यह प्रतिबंध हटा दिया गया है।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला पेंटागन और स्टेट डिपार्टमेंट के दबाव के बाद लिया गया। अब यह नया आदेश ट्रंप के पुराने ट्रैवल बैन ऑर्डर की जगह लेगा। उनके पिछले आदेश पर फेडरल कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

उन्होंने यह भी बताया कि, आदेश पर अभी राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। अगर यह नया परिवर्तन होता है तो इसके बाद ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के नागरिकों पर ही यह ट्रैवल बैन लागू होगा।

हालांकि पिछली बार ट्रंप के इस फैसले की अमेरिकी सहित पूरी दुनिया में उनकी काफी आलोचना हुई थी। तब बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिक उनके इस निर्णय का विरोध करते हुए सड़कों पर उतरे थे। पर अब ट्रंप के नए ट्रैवल प्रतिबंध में इराक को छूट मिलने से बाकि देशों की प्रतिक्रिया अभी आना बाकि है।

LIVE TV