डिफेंस एक्सपो 2020: तैयारियां देखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, जताई सहमति

रिपोर्ट- नीरज श्रीवास्तव

लखनऊ: डिफेंस एक्सपो 2020 की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने वृंदावन स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे। सतीश महाना स्थलीय निरीक्षण करने के बाद डिफेंस एक्सपो का पहला प्रेजेंटेशन भी देखा।

डिफेंस एक्सपो 2020 की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार और रक्षा मंत्रालय कोई भी कमी इस कार्यक्रम के दौरान नहीं रखना चाहता। उत्तर प्रदेश में पहली बार हो रहे डिफेंस एक्सपो 2020 को लेकर सरकार भी बेहद गंभीर है। इसी के चलते आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने डिफेंस एक्सपो कार्यक्रम के आयोजन से पहले स्थलीय निरीक्षण किया और सभी विभाग के अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा की। इतना ही नहीं उन्होंने विभागों द्वारा किए जा रहे कामों पर सहमति भी जताई।

डिफेंस प्रेजेंटेशन के दौरान तमाम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने भी कई सुझाव दिए और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार डिफेंस एक्सपो का कार्यक्रम हो रहा है। ऐसे में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज रक्षा सचिवों की मुलाकात भी हुई थी मुख्यमंत्री ने भी जल्द से जल्द सभी काम पूरा करने की बात कही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज रक्षा सचिव की मुलाकात भी हुई थी मुख्यमंत्री ने भी जल्द से जल्द सभी काम पूरा करने की बात कही है।

शर्मसार! रेप के बाद युवती की गोली मारकर हत्या, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में होने वाले डिफेंस एक्सपो 2020 को लेकर सचिव रक्षा उत्पादन सुभाष चंद्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के लोगों को भी सेना की ताकत और प्रेजेंटेशन देखने का मौका मिलेगा…सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और जनवरी में पूरी तरह से इस स्थल पर हम लोग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर देंगे।

LIVE TV