ठाणे जिले के खूनी गांव में जहरीली गैस का रिसाव, लोगों में अफरा-तफरी

महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी क्षेत्र के एक गांव में जहरीली गैस के रिसाव की बात सामने आई है। यहां सामने आई इस घटना के बाद अफरातफरी देखी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। फिलहाल अभी यहां किसी प्रकार के नुकसान की कोई भी जानकारी नहीं है।

मीडिया रिपोर्टस में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक खुले मैदान में रखे जहरीली गैस के सिलेंडर में रिसाव की बात सामने आई। जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। घटना भिवंडी के खूनी गांव के चिकनीपाड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां सल्फर डाइऑक्साइड युक्त गैस के 16 सिलेंडर रखे हुए थे। इनमें से 2 सिलेंडरों में से जहरीली गैस लीक हुई और क्षेत्र में फैल गई।

LIVE TV