ट्रंप के दिमाग में भरी है गंदगी, महिला के साथ की थी आपत्तिजनक हरकत

महिला वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक और महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 74 वर्षीय जेसिका लीड्स ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि लगभग 30 साल पहले हम लोग विमान में एक-दूसरे के पास बैठे थे तो ट्रंप ने मेरी स्कर्ट में हाथ डालने की कोशिश की थी। ट्रंप मेरे शरीर के हर हिस्से को दबा रहे थे। उन्होंने बताया कि मेरा मन कर रहा था कि मैं ट्रंप को एक पंच मार दूं, पर मैं ऐसा नहीं कर सकी।

खबरों के मुताबिक, राशेल क्रुक्स नाम कि एक महिला ने ट्रंप पर उन्हें जबरन किस करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वर्ष 2005 की घटना बताई है, जब वह ट्रंप टावर में एक कंपनी में काम करती थीं। तब राशेल 22 वर्ष की थीं। उस समय ट्रंप और राशेल एक लिफ्ट में थे। जब राशेल ने उनसे हाथ मिलाना चाहा तो ट्रंप ने उन्हें सीधे मुंह पर किस किया।

वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने इन बातों को कालपनिक बताया है। उन्होंने कहा कि ये सब बस उनकी छवि को खराब करने कि लिए किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले मिस अमेरिका की प्रतियोगी ने भी ट्रंप पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया था।

LIVE TV