चीनी कोच कोंग ने 2020 ओलम्पिक खेलों की तैयारी शुरू की

टोक्यो ओलम्पिकरियो डी जनेरियो: रियो ओलम्पिक में टेबल टेनिस स्पर्धा का अंतिम मुकाबला अभी बाकी है, लेकिन चीन के मुख्य कोच कोंग लिगहुई ने चार साल बाद होने वाले टोक्यो ओलम्पिक खेलों की तैयारियों के लिए योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं।

चीन की महिला टेबल टेनिस टीम के मुख्य कोच कोंग ने कहा, “मैंने और ली शियाओशिया ने कोर्ट पर मुकाबले देखे और अगले चार साल में उत्पन्न होने वाली स्थितियों पर बात की।”

उन्होंने कहा, “जर्मनी एक अच्छी टीम है लेकिन जापान चार साल बाद टोक्यो ओलम्पिक खेलों में और अधिक सशक्त टीम के रूप में नजर आ सकती है।”

मुख्य कोच का कहना है कि अगले चार साल में कुछ खिलाड़ियों की उम्र 29-30 तक पहुंच जाएगी और वर्तमान में वे जिस प्रकार का प्रदर्शन कर रहे हैं, शायद टोक्यो ओलम्पिक में वैसा न कर पाएं।

उन्होंने कहा कि चीन टेबल टेनिस में अगली पीढ़ी के आगमन के लिए हमेशा तैयार रहता है। हालांकि, इससे जीते हुए खिताबों को बचाने के प्रयास पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

LIVE TV