जानिए झाडू से जुड़ी मान्यताएं जो घर से दरिद्रता को दूर करके लाती है सुख और समृद्धि…

जिस तरह घर में हर चीज का अपना महत्व होता है ठीक उसी तरह से झाडू का भी अपना महत्वपूर्ण महत्व है। झाडू घर की गंदगी ही साफ नहीं करता । यह घर के अंदर से दरिद्रता को भी दूर करके सुख और समृद्धि भी लाता है। वास्तु शास्त्र में भी झाडू के बारे में कई बातों का जिक्र किया गया है। हिंदू धर्म के अनुसार बीमारियों को दूर करने वाली देवी शीतला माता झाडू को अपने एक हाथ में धारण करती हैं। आइये जानते हैं झाडू से जुडी मान्यतांए क्या हैं और इससे हमें क्या फायदे मिल सकते हैं।

झाडू से जुड़ी मान्यताएं जो घर से दरिद्रता को दूर करके लाती है सुख और समृद्धि

 वास्तु शस्त्र के अनुसार झाडू की मान्यताएं

झाडू को हमारे ग्रंथों में लक्ष्मी का अंश माना गया है। कहा जाता है जहां झाडू पर पैर लगाया जाता है वहां धन की हानी होती है।

घर में आने वाले लोगों की नजरों से झाडू को दूर रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस तरह धन को छुपाकर रखा जाता है ठीक उसी तरह झाडू को भी छुपाकर रखना चाहिए।

जानिए घर व व्यापार में वास्तु सा सही प्रयोग..

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाडू को घर में इधर-उधर रखने से घर में पैसों के आगमन में परेशानी आती है। और घर में आर्थिक समस्या बन जाती है। इसलिए झाडू की एक जगह बना लें और वहीं पर झाडू को रखें।

जिस तरह से आप लक्ष्मी को सम्मान देते हैं उसी तरह से आप झाडू को भी सम्मान दें। यानि कभी भी झाडू पर पैर न लगाएं।

कभी भी सूर्यास्त के बाद झाडू नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में धन हानि होती है। घर में मंद बुद्धि बालक पैदा होता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार झाडू को खड़ा करकर नहीं अपितु इसे लेटाकर रखना चाहिए। यह झाडू का अपमान होता है और घर में धन की कमी होने लगती है।

LIVE TV