झाँसी: खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं से दुष्कर्म, पीड़िताओं ने लगाए गंभीर आरोप

झांसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िताओं ने दो फौजियों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस व सेना मामले की जांच में जुटी हुईं हैं।

झांसी रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी एक ट्रेन में दो महिलाओं से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है पीड़िताओं ने दो फाउडियों पर उनसे दुष्कर्म का आरोप लगाया है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व सेना मामले की जांच में जुटी हुईं हैं। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे रविवार की शाम जीआरपी थाने के पास से गुजर रहीं थीं। इसी बीच एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर कहा कि उसका मोबाइल खो गया है और उसे एक जरूरी कॉल करना है। जिस पर महिलाओं ने उसे अपना मोबाइल दे दिया।

आरोप है कि व्यक्ति बहाना बनाकर महिलाओं को कानपुर यार्ड में खड़ी स्पेशल गाड़ी में ले गया। वहां उसका एक साथी भी मौजूद था। दोनों ने महिलाओं को बोगी में बुला लिया। इसके बाद दोनों के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने मोबाइल छीनकर महिलाओं को धमकाते हुए वहां से भगा दिया। महिलाओं ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। जानकारी होने पर पुलिस, जीआरपी और सेना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

LIVE TV