तीन सालों से वीडियो के सहारे करता रहा दुष्कर्म, जिले के सभासद पर महिला ने लगाया यह संगीन आरोप

REPORT- RAJ SAINI 

जौनपुर।  जौनपुर में एक महिला द्वारा अपने  मोहल्ले के पूर्व सभासद  सपा नेता पर तमंचे के बल पर  दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पहली बार किये गए दुष्कर्म  का वीडियो  बना कर  लगातार तीन सालों से धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी सपा नेता को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

 जौनपुर

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप  है कि पूर्व सभासद महिला को कुछ सामान देने के बहाने घर में रोज आने जाने लगा था। फिर उसने तंमचे की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित  बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच न जाने कैसे वीडियो उसके पति के मोबाइल पर पहुंच गया। उसकी नज़र पड़ी तो होश उड़ गए। पत्नी से पूछने पर सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पति उसको लेकर थाने पहुँच गया।

नए साल पर Realme लांच करने वाला हैं दमदार स्मार्टफोन , बेहतरीन फीचर्स के साथ…

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस पूर्व सभासद के खिलाफ मामला दर्ज करने में जुट गई है। पुलिस के अधिकारियों की माने तो पूर्व सभासद को हिरासत में ले लिया गया है और पूछ ताछ में उसने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने उससे 3 लाख उधार लिया है और अब ये सब आरोप लगाए जा रहे है।

फिलहाल पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आ रहा है लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जांच के बाद ही इस दुष्कर्म काण्ड की हकीकत सामने आ पाएगी।

 

LIVE TV