जेएनयू के टाइपिस्ट ने तीसरी बार बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जेएनयूनई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी करने वाले विनोद कुमार चौधरी ने रच डाला है इतिहास। उन्होंने एक हाथ से सबसे तेज़ टाइपिंग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनका यह रिकॉर्ड गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

रविवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित इग्नू कैंपस में विनोद ने जैसे ही एक हाथ से टाइपिंग करना शुरू किया वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। लोगों का कहना है कि विनोद का ये टैलेंट अदभुत है। उन्हें अपनी आंखो पर यकीन ही नहीं हो पा रहा था। विनोद ने फास्टेस्ट टाइम टू टाइप अल्फाबेट (एक हाथ से) का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

बता दें विनोद ने महज़ 6.85 सेकेंड में अंग्रेजी वर्नमाला के 26 अक्षर को एक हाथ से टाइप किया। विनोद ने यह चमत्कार तीसरी बार करके दिखाया है। इससे पहले दो बार विनोद का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चुका है।

विनोद अपनी नाक से भी फर्राटे से टाइपिंग कर लेते हैं। उनके नाम 46.30 सेकेंड में 103 शब्द नाक से टाइप करने का रिकॉर्ड भी शामिल है।

विनोद अपनी आंख पर पट्टी बांधकर भी टाइपिंग कर लेते हैं। विनोद ने आंखो पर पट्टी बांधकर 6.71 सेकेंड में सबसे तेज़ कंप्यूटर टाइपिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया है।

विनोद का कहना है कि वो आगे भी रिकॉर्ड बनाते रहेंगे और अपने देश का नाम रोशन करते रहेंगे

 

 

LIVE TV