जिला मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, रखी ये मांग

Riport- ARJUN

अलीगढ़- शनिवार को अलीगढ़ जिला मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ राफेल मामले में मोर्चा खोल दिया है, कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

राफेल घोटाले मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तमाम तरीके के गंभीर आरोप लगाए थे, जबकि इस मामले से अब पर्दा उठने के बाद सारी स्थिति क्लियर हो चुकी है।

जिसके बाद देशव्यापी स्तर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिसे लेकर शनिवार को अलीगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ता, विधायक और सांसद ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया, राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

राफेल मुद्दे पर कांग्रेस की गलत बयानबाजी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मामले को लेकर कोल तहसील विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल मामले में सरकार की छवि को धूमिल करने का काम किया है, आज स्थिति क्लियर होने के बाद राहुल गांधी के द्वारा देश में खराब किए गए माहौल को लेकर उनकी कड़ी निंदा करते हैं।

LIVE TV