जावेद जाफरी ने बताया नव्या नवेली और मीज़ान जाफरी के रिलेशनशिप की बात
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली और बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मिज़ान जाफरी को लेकर अक्सर ये खबरें आती रहती हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि में नव्या ने ये बया क्र दिया है की वो मीज़ान जाफरी को डेट कर रही है | दोनों के परिवारों की तरफ से भी इन खबरों पर अबतक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन अब जावेद जाफरी ने बेटे और नव्या की डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया है और सच्चाई बताई है। जावेद ने बताया कि क्यों अक्सर दोनों साथ में नज़र आ जाते हैं या क्यों दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं।
![](https://livetoday.online/wp-content/uploads/2021/02/kgkjghgmk.jpg)
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जावेद जाफरी ने कहा, ‘लोगों को बस कंटेंट चाहिए। अगर दो लोग अच्छे दोस्त होते हैं तो हमेशा ये अंदाज़ा लगाया जाता है कि उनके बीच कुछ चल रहा है। ये दोनों बच्चे साथ में बड़े हुए हैं। मेरी बेटी और नव्या स्कूल के समय से दोस्त हैं। इनका एक कॉमन ग्रुप है। बल्कि सारा अली ख़ान और मिज़ान भी एक ही स्कूल में पढ़े हैं। वो अक्सर घर आते थे और सुबह 3 बजे तक हमारे घर रुकते थे। वो हमेशा एक साथ रहते हैं इसलिए लोगों को उन्हें लिंकअप करना आसान हो जाता है।
![](https://livetoday.online/wp-content/uploads/2021/02/jhjjhmjhk.jpg)
आपको बता दें कि अमिताभ की नातिन नव्या ने भले ही फिल्मों में काम करना शुरू नहीं किया है, लेकिन वो उतनी ही फेमस हैं जितनी की कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस। नव्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी फोटोज़ वो अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नव्या ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर किया था जिसमें वो एक रेस्टोरेंट में बैठी दिख रही थीं। इस फोटो पर मिज़ान ने कमेंट कर लिखा था, ‘वाह… मुझे हैरानी है कि ये किसने ली’। मिज़ान अक्सर ही नव्या की फोटोज़ पर कमेंट करते रहते हैं।