जायदाद के लालच में करवाया अपना ही अपहरण, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार !

रिपोर्ट – विवेक दुबे

इटावा : जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को एक बड़ी सफलता मिली है |

21 मई को अभिषेक गुप्ता का अपहरण हो गया था | जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो पुलिस को शिकोहाबाद से अभिषेक गुप्ता और अन्य तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया |

बताया जा रहा है कि अभिषेक गुप्ता ने अपना  अपहरण खुद करवाया था और फिरौती की भी रकम मांगी थी | अभिषेक ने अपने दादा की जायदाद को हड़पने के लिए अपना ही अपहरण करवाया |

 

चिकित्सक की लापरवाही से गर्भवती महिला की हुई मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, अस्पतालकर्मी फरार !

 

पुलिस ने चारों अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है | पुलिस को आरोपियों के पास से 3 मोबाइल बरामद हुए हैं पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेजा |

पुलिस द्वारा इस बड़ी सफलता को लेकर एसएसपी इटावा ने पुलिस टीम को ₹15000 का नगद पुरस्कार दिया |

 

LIVE TV