जापान में पुतिन के कैलेंडर ने तोड़े बिक्री के रिकॉर्ड

टोक्यो| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेलीगर झील के ठंडे पानी में गोता लगाते और जिम में समय बिताते हुई तस्वीरों वाला कैलेंडर जापान में हाथों हाथ बिक गया है और इसने देश में तमाम सेलेब्रिटी की तस्वीरों वाले कैलेंडर को पीछे छोड़ दिया है।

द गार्डियन की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर की बिक्री का विशेषाधिकार रखने वाली लॉफ्ट चैनस्टोर ने बताया कि रूस के 66 वर्षीय राष्ट्रपति की तस्वीरों वाला कैलेंडर जापान भर के स्टोर पर बिक्री के मामले में आगे है।

पुतिन का कैलेंडर जापानी अभिनेता केई तनाका की तुलना में अधिक मशहूर हो चुका है। अभिनेता तीसरे दूसरे पर हैं, वहीं बिक्री के मामले में ओलंपिक पुरुष स्केटिंग चैंपियन युजुरू हयु का कैलेंडर भी पुतिन से पीछे तीसरे स्थान पर है।

कमलनाथ के शपथ ग्रहण मंच पर साधु-संतों की मौजूदगी, क्या है राहुल का गेम?

जापान की समाचार वेबसाइट सोरान्यूज24 ने अनुमान लगाया कि कुछ लोग पुतिन का कैलेंडर एक तरीके से मजाक के रूप में खरीद रहे हैं जबकि अन्य को उनकी जिंदगी में वास्तविक रूप से रूचि है और वह क्रेमलिन से दूर उनकी छवि के बारे में जानना चाहते हैं।

LIVE TV