जानिए सिर्फ 15 मिनट में बनने वाली स्वादिष्ट डिश की विधि, जीत लें सबका दिल…

नई दिल्ली : गर्मियों का सीजन किचन में समय बिताने के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। मगर पेट जो ना कराए, इस मौसम में जल्दी से खाना बनाकर किचन से छुटकारा पाने का मन करता है। ऐसे में अगर आपके दोस्त घर आ जाएं तो क्या करेंगे।
दिश
वहीं अब जाहिर सी बात है गर्मियों में बाहर का खाना कम ही लोग पसंद करते हैं। आपकी इसी मुश्किल का हल निकालने के लिए आज हम बताने जा रहे हैं आसान और 15 मिनट से भी कम समय लेने वाली हेल्दी रेसेपी।तो अपने दोस्तों को इस वीकेंड घर बुलाएं और अपनी स्वादिष्ट रेसेपी से उनका दिल जीत लें।
मैंगो फेटा डिप (साभार: शेफ नरेश चिन्नी) 
सामग्री-
100g – पके हुए आम
50g – ग्रीक  फेटा  चीज़
5 ml – वाइट  वाइन  विनेगर (सिरका)
विधि –
-सभी सामग्री को ब्लेंडर में ग्राइंड कर लें
-आपका डिप तैयार है, एयरटाइट डिब्बे में इसे 2 से 3 दिन तक रख सकते हैं।
चिकन मिंस्ड सलाद (साभार: शेफ वैभव) –

सामग्री –
30 ml – ओलिव  आयल
200g – चिकन, कटा हुआ
20g – लहसुन, कटा हुआ
125g – प्याज , चॉप
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च स्वादानुसार
50g – गाजर, घिसे हुए
120g – पत्ता गोभी
100g – हरा प्याज, बारीक कटा
सॉस के लिए
60g – मीठा  चिली  सॉस
40g – पीनट  बटर
20g – अदरक, घिसा हुआ
30 ml – सोया  सॉस
60g – फ्रेश  सिलंटरो, कटे हुए
10g –  रेड  पीपर  फलैक्स
4 – टार्टस
विधि –
-मध्यम आंच पर एक बड़े कड़ाही में तेल गरम करें।
-चिकन, लहसुन, प्याज, नमक और काली मिर्च डालकर पकाएं, जब तक चिकन पाक ना जाए कभी-कभी टॉस करते रहें।
-गाजर, पत्ता गोभी और हरा प्याज डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
-एक छोटी कटोरी में मीठी चिली सॉस, अदरक, पीनट बटर, सोया सॉस और चिली फ्लेक्स मिलाएं। स्मूथ होने तक चलाएं।
-पैन में सॉस डालें। फिर सीलेंट्रो डालकर सबकुछ एक साथ मिलाकर टॉस करें।
-अब मिश्रण को अलग-अलग टार्टस में डालें, हेल्दी सलाद तैयार।

 

LIVE TV