जानिए शनिवार के दिन शिव मंदिर में चढ़ाये ये चीज, मुसीबतों से मिलेगा जल्द छुटकारा…
नई दिल्ली : शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने और उनकी आराधना करने से व्यक्ति का जीवन सुखमय बनता है। अगर आज के दिन ज्योतिष शास्त्र में दिए गए कुछ खास उपाय अपनाएं जाएं तो शनि दोष के नकारात्मक प्रभाव से भी बचा जा सकता है।
आइये जानते हैं इन चीजो के बारे में –
1.जो लोग शनि दोष से पीड़ित हैं उन्हें शनिवार के दिन किसी शिव मंदिर में त्रिशूल चढ़ाना चाहिए। चूंकि शिव जी को शनि आराध्य मानते थे। इसलिए उनकी पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलेगी।
2.शनिवार के दिन महाकाली के दर्शन करने से भी शनि दोष से बचाव होता है। क्योंकि मां काली का ये रौद्र स्वरूप शक्ति का प्रतीक होता है। आप चाहे तो शनिवार के दिन काली कवच का भी पाठ कर सकते हैं।
3.शनिवार के दिन बजरंगबाण का पाठ करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को तकलीफों से छुटकारा मिलता है। साथ ही बिगड़े हुए काम संवरने लगते हैं।
4.आज के दिन बंदरों को गुड़-चना खिलाने से भी लाभ होता है। इससे व्यक्ति पर शनि देव की कृपा होती है। क्योंकि वानरों को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है।
5.जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष हैं उन्हें इसके नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आज के दिन छाया दान करना चाहिए। इसके लिए सरसों के तेल से भरे एक पात्र में अपना चेहरा देखें। अब इस तेल को शनि मंदिर में चढ़ा दें।
6.शनिवार के दिन शनि देव को नीलकंठ व अपराजिता के पुष्प चढ़ाने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं। इससे आपकी किस्मत तेज होगी।
7.शनि देव को उड़द की दाल के वड़े बहुत पसंद है। इसलिए किसी शनि मंदिर में इसका दान करने से आपका शनि ग्रह मजबूत होगा।
8.अगर आपके हर काम में बाधाएं आती रहती हैं तो इसे दूर करने के लिए किसी नदी में लोेहे की कील प्रवाहित कर दें। इससे शनि दोष दूर हो जाएगा।
9.अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं तो इससे बचने के लिए एक काले रंग के कपड़े में काली उड़द की दाल बांधकर दान करें। इससे आपको परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
10.शनिवार के दिन शनि मंदिर में दर्शन करने और ओम शनैश्चराय नम: मंत्र का 108 बार जाप करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।