लिव इन रिलेशनशिप के फायदे –
-लिव इन रिलेशनशिप में रहने से शादी से पहले आपको एक दूसरे को समझने का समय मिल जाता है। अगर आपको लगता है कि उनके साथ नहीं रहा जा सकता तो आप ब्रेकअप करके अलग हो सकते हैं, जो तलाक लेकर अलग होने से बेहतर ऑप्शन है।
-अब वो समय गया जब लड़कों के ऊपर घर को संभालने की जिम्मेदारी होती थी और लड़कियां घर देखती थीं। आज दोनों काम करते हैं और सारी जिम्मेदारियों को बराबर बांटते हैं। ऐसे में साथ रहकर सारी जिम्मेदारियों को आगे जाकर कैसे बांटना है, इसे आसानी से अनुभव किया जा सकता है। जहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने का एक फायदा यह भी है कि कपल्स अपने बीच के मसलों को माता-पिता को शामिल किए बिना खुद सुलझा लेते हैं, जो उनकी अंडरस्टैंडिंग कि लिए अच्छा कदम है। वहीं यह रिश्ता अधिक बोझिल नहीं होता। ऐसे में दोनों पार्टनर पूरी तरह से निजी रूप से आजाद होते हैं।