जानिए रंगत को निखारना हो तो डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें , असरदार होगा साबित…

नई दिल्ली :  हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा का रंग दूध से भी ज्यादा साफ हो, लेकिन शरीर में मेलेनिन की संख्या ज्यादा होने से स्किन का कॉप्लेक्शन डार्क हो जाता है। रंगत को प्राकृतिक तरीके से निखारन के लिए डाइट में कुछ चीजें शामिल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। तो कौन-सी हैं वो चीजें आइए जानते हैं।

 

निखर

 

1.त्वचा की रंगत को प्राकृतिक तरीके से निखारने के लिए सोया मिल्‍क बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट कोलेजन का निर्माण करते हैं। यह प्राकृतिक रूप से त्‍वचा को सनबर्न होने से भी बचाता है।

 

बेख़ौफ़ बदमाश: सरेबाज़ार बसपा नेता और उसके रिश्तेदार को गोलियों से भूना !

2.अनार भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोलीफेनल्‍स पाया जाता है जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जिससे आप वक्त से पहले बूढ़े नहीं दिखते हैं। इसमें सन हीट से बचने के भी गुण होते हैं।

3.पालक में कोइंजाइम क्‍यू10 पाया जाता है तो त्‍वचा को फ्री रैडिकल्‍स से होने वाले नुकसान से बचाता है। रोजाना करीब 50 ग्राम पालक खाने से त्वचा की रंगत निखरने लगती है। ये शरीर में मेलेनिन की संख्या को कम करने में मदद करता है।

4.कॉमप्लेक्शन को फेअर बनाने के लिए टोफू भी अच्छा होता है। ये सोया मिल्क से बना होता है। टोफू शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन के स्‍तर को सही बनाये रखता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्‍सीडेंट कोलेजन के निर्माण को बढ़ाता है।

5.अंडे में लेसिथिन पाया जाता है जो त्‍वचा के ऊतकों की मरम्‍मत करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक होता है। इससे त्वचा को पोषण मिलता है।

6. गाजर में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम और पैक्टीन फाइबर होता है। यह कॉलेस्ट्रॉल का स्‍तर बढ़ने नहीं देता अैर वजन कम करने में भी मदद करता है। रोजाना एक गिलास इसका जूस पीने से त्वचा की रंगत निखरती है।

7.गर्मियों के मौसम में पानी की कमी हो जाती है। इससे त्वचा सूखने लगती है। ऐसे में खीरे और ककड़ी का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें करीब 96 प्रतिशत तक पानी होता है जो त्‍वचा की नमी को बरकरार रखता है।

8.त्‍वचा को फ्री-रैडिकल्‍स से होने वाले नुकसान से बचाने में बेरीज भी फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं, जो कोलेजन के निर्माण में सहायक होते हैं। इससे झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।

9.ब्रोकली खाने से भी रंगत में निखार आता है, क्योंकि इसमें अल्‍फा लिपोइक एसिड पाया जाता है। ये सनबर्न से बचाने में मदद करता है। इससे त्वचा धूप के संपर्क में आने पर भी जल्दी काली नहीं पड़ती है।

10.स्किन को डैमेज होने से बचाने के लिए सिट्रस फ्रूट का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए संतरे और मुसम्बी का सेवन अच्छा होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। ये एंटी एजिंग के असर को कम करता है।

 

LIVE TV