जानिए बिग बॉस-12 खत्म होने के 3 महीने बाद कितने कंटस्टेंट की बदली जिंदगी

मुंबई : बिग बॉस 12 के दीपक ठाकुर को सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। जहां शो से निकलने के बाद दीपक ठाकुर का एक गाना भी रिलीज हो चुका है। उन्हें दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड भी मिला।

बिग बॉस

वहीं सोमी खान संग उनका एक म्यूजिक वीडियो भी जल्द रिलीज होगा। वह कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई स्टेज शोज पर भी परफॉर्म किया है।

 

श्रीसंत –

बता दें की एस श्रीसंत बिग बॉस 12 के सबसे एग्रेसिव और हंबल नेचर वाले कंटेस्टेंट माने जाते हैं। जहां इस शो से वो लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुए है। लेकिन इस शो के जरिए लोगों को उन्हें करीब से जानने का मौका मिला। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है।

दीपिका कक्कड़ –

देखा जाये तो बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ इब्राहिम जल्द ही टीवी पर कमबैक करने वाली हैं। हाल में उन्होंने लग्जरी कार खरीदी है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वे पति शोएब इब्राहिम के साथ दुबई में हॉलिडे पर हैं।

सृष्टि रोडे-

बिग बॉस 12 से निकलने के बाद एक्ट्रेस सृष्टि रोडे को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सृष्टि का उनके मंगेतर मनीष नागदेव से ब्रेकअप हुआ। इसकी वजह रोहित सुचांती संग उनकी करीबी को बताया गया। ब्रेकअप के बाद वे इन दिनों ट्रैवलिंग में बिजी हैं। हाल ही में वो रोहित के साथ नजर आई थीं।

पठान सिस्टर्स-

दरअसल बिग बॉस में पठान सिस्टर्स के नाम से मशहूर सबा-सोमी इन दिनों अपने मेकओवर को लेकर चर्चा में हैं। शो से निकलने के बाद सोमी खान को दीपक ठाकुर के अपोजिट म्यूजिक वीडियो ऑफर हुआ है। पिछले दिनों उन्होंने गुजरात के कच्छ में म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की थी।

रोहित सुचांती –

रोहित सुचांती अपनी फैमिली के साथ जापान में हॉलीडे पर गए थे। सुचांती और बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे की नजदीकियां काफी बढ़ती दिख रही हैं। हाल ही में दोनों ने साथ में होली मनाई थी, अब दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। होली के दौरान दोनों के साथ बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी सोमी और सबा खान भी मौजूद थीं।

करणवीर बोहरा –

खबरों के मुताबिक करणवीर बोहरा ने शो से निकलने के बाद अपना लुक बदला है। करणवीर ने अपने जुड़वां बच्चों के लिए हाल ही में इको फ्रेंडली होली पार्टी रखी थी। इस खास होली पार्टी में सभी टीवी स्टार अपने बच्चों को लेकर पहुंचे थे। करण इन दिनों अपनी फैमिली के साथ गोवा में इंजॉय कर रहे हैं।

नेहा पेंडसे –

नेहा पेंडसे के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो लाइव इवेंट्स और गेस्ट अपीयरेंस देते नजर आती हैं। हाल ही में नेहा भारती सिंह के शो ‘खतरा, खतरा, खतरा’ में नजर आई थीं। नेहा अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रही हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

LIVE TV