जानिए बकरीद का महत्व, इस दिन मनाया जाएगा यह त्योहार

नई दिल्ली. बकरीद का त्योहार मुसलमानों के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस्लामिक कैलेंडर में इसे ईद-उल-अजहा के नाम से जाना जाता है, जो इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने जु-अल-हिज्ज में मनाया जाता है। आपको बता दें, यह त्योहार मीठी ईद के ठीक दो महीने बाद मनाया जाता है।

बकरीद को कुर्बानी को याद रखने और उसे सलामी देने का त्योहार माना जाता है। साल 2020 में बकरीद का त्योहार 31 जुलाई को मनाया जा सकता है। बता दें, इसकी तारीख चांद का दीदार करने के बाद ही तय की जाती है। जिसके चलते कुछ स्थानों पर यह त्योहार 1 अगस्त को भी संभवता मनाया जा सकता है।

LIVE TV