जानिए फिल्मों से दूर इस तरह विराट का साथ दे रहीं अनुष्का…
मुंबई : भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हमेशा एक परफेक्ट पार्टनर की तरह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आते हैं। जहां अनुष्का ने अभी फिल्मों से ब्रेक ले रखा हैं और लगातार पति के साथ ट्रैवल कर रही हैं। वहीं दोनों जहां भी जाते हैं फैंस और पेपराजी का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। अब एक बार फिर से अनुष्का और विराट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया हैं।
![अनुष्का](https://livetoday.online/wp-content/uploads/2019/04/re3-66-1532951909-330334-khaskhabar.jpg)
बता दें की विराट इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। मैच के बाद दोनों कोलकाता से रवाना हुए और बेंगलुरू पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अनुष्का और विराट को फैंस की भीड़ ने घेर लिया। जहां विराट भीड़ से अनुष्का को बचाते हुए दिखे।एयरपोर्ट पर विराट ब्लैक आउटफिट में दिखे तो वहीं अनुष्का क्लासी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। विराट और अनुष्का को देखते ही फैंस ‘विरुष्का-विरुष्का’ कहकर चिल्लाने लगे।