जानिए चन्द्रग्रहण का असर आपकी राशि पर, कोई होगा मालामाल तो किसी का डूबेगा धन

चन्द्रग्रहण

नई दिल्ली। साल का पहला चन्द्रग्रहण रक्षाबंधन यानी 7 अगस्त की रात को लग रहा है जो 8 अगस्त की रात 12 बजकर 48 मिनट पर समाप्त हो रहा है। यह ग्रहण भारत के अलावा दक्षिण और पूर्वी एशिया के देशों में एवं आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, सम्पूर्ण यूरोप में भी दिखाई देगा।

सौभाग्य योग में यह ग्रहण होने के कारण कामी पुरुषों को कष्ट होगा। वस्त्रों एवं सुगंधित पदार्थों के दाम बढ़ेंगे। जबकि किसानों और कृषि से जुड़े काम करने वालों को लाभ मिलेगा। आइए अब देखें ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।

जानिए ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर होगा

मेष:

मेष राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी बात को लेकर आपके मन में चिंता बनी रहेगी।

वृष:

वृष राशि के लोग किसी प्रकार की परिवारिक परेशानी में फंस सकते हैं। साथ में आप संतान से जुड़ी बातों को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मिथुन:

मिथुन राशि के लोगों के लिए चन्द्रग्रहण लाभकारी रहेगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। सगे-संबंधियों से सुख और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क:

कर्क राशि के लोग इस ग्रहण से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है जिससे आप भी परेशान होंगे। खर्चे बढ़ेंगे और मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं।

सिंह:

सिंह राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। स्वास्थय संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। कष्ट का अनुभव कर सकते हैं।

कन्या:

कन्या राशि के लोग धन संबंधी परेशानी से घिर सकते हैं। आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि व्यय बढे़गा। मान-सम्मान की हानि हो सकती है, ध्यान रखें।

तुला:

तुला राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण ढेरों खुशियां लेकर आ रहा है। बिगड़े काम बनेंगे। घर गृहस्थी में स्थिति सुखद रहेगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपके लिए ग्रहण शुभ रहेगा। आपको धन लाभ मिल सकता है।

धनु:

धनु राशि के लोगों को संभलकर चलना होगा। धन हानि का योग बन रहा है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

मकर:

आपकी राशि में ही चन्द्रमा को ग्रहण लग रहा है। इसलिए आपको संभकर रहना चाहिए। दुर्घटना की आशंका है, लापरवाही से बचें। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कुंभ:

धन संबंधी मामलों में सावधनी बरतें, धन हानि की आशंका है। अपनी गंदी आदतों को भी सुधार लें वरना नुकसान होगा।

मीन:

मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण अनुकूल रहेगा। धन संबंधी मामलों मे सावधनी बरतें, धन हानि की आशंका है।

LIVE TV