जानिए चंद्रयान-2 के बारे में, ये खास मिशन हो गया पूरा तैयार…

भारत का दूसरा अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 अब लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे 15 जुलाई की सुबह 2.51 बजे (14 और 15 जुलाई के बीच का समय ) लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन से चांद के बारे में काफी जानकारी मिलेगी। मिशन के लिए GSLV MK-III का इस्तेमाल किया जाएगा।
बतादें की इसरो ने आठ जुलाई को अपनी वेबसाइट पर चंद्रयान की तस्वीरों को जारी किया था। इसकी जानकारी देते हुए इसरो के अध्यक्ष डॉक्टर के सिवान ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईआईएसटी) के सातवें दीक्षांत समारोह में कहा कि चंद्रयान-2 को प्रक्षेपण यान के साथ एकीकृत कर दिया गया है। जहां ये भारत का चंद्रमा मिशन है, जिसमें यान को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भेजा जाएगा।
वहीं  चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अब तक कोई भी देश नहीं जा सका है लेकिन अब यहां भारत अपने चंद्रयान- 2 को उतारकर इतिहास रचने जा रहा है। लेकिन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सूर्य की किरणें सीधी नहीं बल्कि तिरछी पड़ती हैं।
इसलिए, यहां का तापमान बहुत कम होता है। देखा जाये तो भारत का दूसरा अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2, 15 जुलाई को लॉन्च होगा। ये आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च होगा।

दरअसल लोग चंद्रयान-2 मिशन के लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं उनके पास बहुत से विकल्प हैं। कुछ लोगों ने लाइव देखने के लिए सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की व्यूइंग गैलरी में रजिस्ट्रेशन कराया है। अंतरिक्ष केंद्र की वेबसाइट पर शुरू हुए ये रजिस्ट्रेशन अब बंद हो चुके हैं। इस मिशन को लाइव स्ट्रीमिंग सर्विस की सहायता से भी लाइव देखा जा सकता है।

वहीं इसे दूरदर्शन पर भी देखा जा सकता है। जो चंद्रयान-2 को लाइव दिखाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए यूटयूब पर दूरदर्शन के औपचारिक चैनल को भी देखा जा सकता है।

इसरो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लाइव दिखाएगा। इसरो शायद इसे अपने औपचारिक यूट्यूब चैनल पर भी लाइव दिखाएगा।ऑर्बिटर अपना मिशन एक साल तक जारी रखेगा।GSLV Mk-III चंद्रयान-2 को उसकी निर्धारित कक्षा तक लेकर जाएगा। ये तीन स्टेज वेहिकल भारत का सबसे ताकतवर लॉन्चर है।

 

LIVE TV