जानिए आखिर क्यों ममता ने रोका अमित शाह का रास्ता नहीं दी इजाजत रैली करने की…

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक रैली को संबोधित करने के लिएआएंगे , लेकिन अगर उन्हें रैली करने की और उनके हेलीकॉप्टर को लैंड करने की इजाजत नहीं मिली है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें यह रैली स्थगित करनी पड़ सकती है।

 

अमित शाह

 

बता दें की अमित शाह को पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रैली और हेलीकॉप्टर लैंड करने की इजाजत नहीं मिली है। जहां शाह की दोपहर 12.30 बजे रैली प्रस्तावित है। शाह आज कोलकाता और नॉर्थ 24 परगना में भी रैली करने वाले हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण के तहत 19 मई को मतदान होना है।

 

सारा ने किया कुछ ऐसा जो आ गईं चर्चा में अपने एक्स बॉयफ्रैंड को लेकर

 

वहीं यह पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेताओं को रैली करने और हेलिकॉप्टर लैंड करने की इजाजत नही मिली है। इससे पहले 21 जनवरी को शाह के हेलिकॉप्टर को लैंड करने की मंजूरी नहीं मिली थी। लेकिन जिसके बाद उन्हें उस दिन की रैली को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने 22 जनवरी को माल्दा में रैली की थी।

 

दरअसल शाह के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन फरवरी को रैली की इजाजत नहीं दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने दूसरा रास्ता निकालते हुए मोबाइल फोन से रैली को संबोधित किया था।

 

LIVE TV