अब जाकिर नाइक ने कश्‍मीर को बताया पाकिस्‍तान का हिस्‍सा   

जाकिर नाइकनई दिल्‍ली। विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक देश में रहते हुए देश के खिलाफ काम कर रहा था। ऐसा हम इसलिये कह रहे हैं कि जाकिर अपनी जहरीली सोच को देश को तोड़ने के लिये भी इस्‍तेमाल कर रहा था। उसके विवादित धार्मिक चैनल पीस टीवी पर भारत का जो नक्‍शा दिखाया गया है उसमें कश्‍मीर को भारत का नहीं पाकिस्‍तान का हिस्‍सा दिखाया गया है। अब जाहिर है कि चैनल अपने मालिक के अनुसार ही चलता होगा और ऐसी जहरीली सोच को फैलाने का काम कोई भी चैनल का कर्मचारी तो अंजाम देने से रहा।

अपने चैनल पर भारत का आधा-अधूरा नक्शा दिखाना इस बात का प्रमाण है कि जाकिर नाइक भी अलगाववादियों की तरह कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते हैं। संकेतों में ही सही मगर डॉ ज़ाकिर नाइक का यह भारत की सम्प्रभुता पर हमला है। जाकिर आज सऊदी अरब से वापस लौटने वाला था लेकिन फिर बाद में उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उसकी कल होने वाली प्रेस कांफ्रेंस को भी रद कर दिया गया है।

जाकिर नाइक कौन है

जाकिर नाइक का जन्म 1965 में मुंबई में हुआ। मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद जाकिर ने 1991 में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की। इस संस्था का मकसद था गैर मुस्लिमों को इस्लाम का सही मतलब समझाना। इसी मकसद से जाकिर ने खुद दुनिया भर में घूम घूम कर कुरान और इस्लाम पर लेक्चर देना शुरू कर दिया।

जाकिर नाइक पिछले 20 सालों में 30 से ज्यादा देशों में 2000 से भी ज्यादा सभाएं कर चुका है। जाकिर नाइक की वेशभूषा और भाषा दूसरे इस्लामिक धर्मगुरुओं से बिलकुल अलग है।

 

LIVE TV