जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

श्रीनगर| कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है। पर्वतों से आ रहीं बर्फीली हवाओं के कारण राज्य में द्रास कस्बे का तापमान शून्य से 17.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि कढ़ाके की ठंड से अगले पांच दिनों तक कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।

कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिवसीय अवधि ‘चिल्लई कलां’ की जारी है और यह 30 जनवरी को समाप्त होगी।

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री नीचे, पहलगाम का शून्य से 6.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 5.5 डिग्री नीचे रहा।

कारगिल जिले का द्रास सबसे ठंडा रहा जबकि लेह का तापमान शून्य से 14.3 डिग्री नीचे और कारगिल का शून्य से 14.5 डिग्री नीचे रहा।

दिल्लीवासियों के लिए नए साल पर ये खुशखबरी जल्द देगी दस्तक, दिल थाम के बैठें

जम्मू शहर में तापमान 6.7 डिग्री, कटरा में छह डिग्री, बटोटे में 1.5 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.9 डिग्री नीचे और भदरवाह में 0.1 डिग्री नीचे रहा।

LIVE TV