
• गौरव राय
हिना खान आजकल सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के बीच फोटो भी शेयर करती रहती है। वहीं उनके फैंस को भी बहुत पसेद आता है। आजकल हिना अपने स्टाइल से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। हिना आए दिन एक से बढ़कर एक फोटो शेयर कर रही हैं। कुछ दिन पहले हिना ने सगाई की रिंग पहने नजर आई थी। वहीं हिना खान ने अब दुल्हन के अवतार में नजर आईं. हिना खान ने एक वीडियो इंटरनेट पर डालकर लोगों को खूब आनंदीत किया।

हिना खान ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो लोगों के बीच शेयर किया है। जिसमें वह गुलाबी लहंगे में ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस ब्राइडल अवतार में एक स्लोमोशन वीडियो बनाया है। जिसमें उनके साथ उनके लहंगे और ज्वैलरी की खूबसूरती को भी देख सकते है। यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आया। आप भी देखें ये वीडियो।हिना ने जो इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है।उसमें उन्हें ‘ओ मेरी लैल’ गाने पर नाचते हुए दिखाई दे रही हैं।

हिना खान ने उस वीडियो के पोस्ट को कैप्शन दिया था ‘#feelkaroreelkaro #LoveForSlomos (ss).’ अब यह कैप्शन देख लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने लिखा यहां ‘खूबसूरत लैला’, ‘ओ मेरी लैला’, ‘मेरी प्यारी लैला’ जैसा कमेंट करना लोगों ने शुरूकर दिया।