जन्म तिथि से जाने की किस क्षेत्र में है आपका करियर…

अंक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जन्मांक या मूलांक (जन्म की तारीख) से उसके करियर का पता लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष में बताया गया है कि जन्म की तारीख से व्यक्ति किस क्षेत्र में करियर बनाने पर ज्यादा सफल होगा, इसका पता लगाया जा सकता है। जानिए किस मूलांक के व्यक्ति को किस क्षेत्र में ज्यादा सफलता मिलने की संभावना होती है।

1. मूलांक 1-

जिन व्यक्तियों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है। उनका मूलांक 1 होता है। जैसे 2+8=10 और अगर इन दोनों नंबरों को जोड़ेंगे तो मूलांक 1 आएगा। इस मूलांक के व्यक्ति साइंस, ज्वेलरी या बिजली के क्षेत्र में ज्यादा सफल होते हैं।

2. मूलांक 2-

जिन लोगों का जन्म 2,11, 20 या 29 तारीख को होता है। ऐसे लोग रत्न व्यापार, पत्रकारिता, आर्किटेक्चर और इंटीरियर आदि फील्ड में सफलता पाते हैं।

3. मूलांक 3-

जिन जातकों का जन्म 2,13, 21 और 30 तारीख को होता है। यह लोग राजदूत, दर्शन शास्त्र, प्रशासनिक सेवा, बैंक या शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने पर ज्यादा सफल होते हैं।

4. मूलांक 4-
 इस मूलांक के लोगों को पत्रकारिता, इंजीनियरिंग, सेल्समैन, ट्रांसपोर्ट और शिक्षा के क्षेत्र में अपने करियर बनाने का विचार करना चाहिए।

5. मूलांक 5-

जिन जातकों का जन्म 5, 14 और 23 तारीख को होता है।  उनका मूलांक 5 होता है। ऐसे लोग बीमा, बिजनेस, राइटिंग, एजूकेशन और सेल्स में करियर बनाने पर ज्यादा सफल होते हैं।

6. मूलांक 6-

जिन जातकों का जन्म 5, 15 और 24 तारीख को होता है। ऐसे लोगों को एक्टिंग, क्राफ्ट, साहित्य, सिंगिंग और फैशन के क्षेत्र में करियर बनाने का विचार करना चाहिए।

7. मूलांक 7-

जिन लोगों का जन्म 7, 17 और 15 तारीख को होता है। ऐसे जातकों गुप्तचर, लेखन, राजनीति,  क्राइम ब्रांच, एक्टिंग और ज्योतिष के क्षेत्र में करियर की राह देखनी चाहिए।

8. मूलांक 8- 

जिन लोगों का जन्म 8, 17 और 26 तारीख को होता है। ऐसे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के जातकों को पुलिस, न्याय विभाग या इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर की राहें तलाशनी चाहिए।

9. मूलांक 9-

जिन जातकों का जन्म 9, 18 और 27 तारीख को होता है। ऐसे लोगों का मूलांक 9 होता है। यह लोग सेना, पुलिस, बिल्डर, इंजीनियरिंग, पहलवानी और अग्नि शमन क्षेत्र में ज्यादा सफलता हासिल करते हैं।

LIVE TV