छोटी-छोटी बातें बदल देंगी आपकी जिंदगी, रहेंगे हमेशा फिट

अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इसकी सही वजह न पाता चल पाने के चलते ये लोग इधर-उधर हाथ-पैर ही मारते रह जाते हैं। लेकिन पेट से जुड़ी समस्याओं का कोई ढग का निदान नहीं मिलता। स्वस्थ शरीर के लिए पेट का ठीक होना काफी जरूरी है। अगर आपका पेट ही ठीक नहीं रहेगा तो आप कभी भी स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। आज हम आपको कुछ छोटी-छोटी चीजें बताएंगे जिनसे आप अपनी पेट से जुड़ी काफी समस्याओं को निदान कर पाएंगे।

छोटी-छोटी बातें

कुछ लोग हमेशा खाने के साथ पानी लेकर बैठते हैं। उनकी ये ही आदत उनको कमजोर बनाती है। खाने के साथ पानी पीने से पेट तो भर जाता है पर पेट खाने से नहीं बल्कि पानी से भरता है। खाने खाते समय पानी पीने वालों को ही पेट से जुड़ी समस्याओं को ज्यादा झेलना पड़ता है।

खाना खाते वक्त पानी पीने से शरीर की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इसलिए कभी भी खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए। खाना खाते समय पानी पीने से वजन भी बढ़ता है। इसलिए खाने के साथ कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए।

अब देर रात तक जागने वाले हो जाए सावधान, ये बीमारियां धीरे-धीरे इंसान को बना रही हैं निवाला

खाना खाते समय पिया गया पानी पेट की सतह पर चिपक जाता है। जिससे पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। भोजन को पचाने के लिए गैस्ट्रिक जूस बनने लगता है जिसकी वजह से अपच, गैस और सीने में जलन होने लगती हैं। खाना खाते वक्त अगर पानी पीते हैं तो पाचन के लिए जो द्रव्य होता है वो खाने से भी ज्यादा गाढ़ा हो जाता है। यह गाढ़ा द्रव्य खाने को सही से पचने नहीं देता है।

खाना खाने के तुरंत बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए इससे भी पाचन शक्ति कमजोर होती है। इसलिए खाना खाने के एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।

खाने के समय पानी पीने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ने लगता है। जिससे डायबटीज की समस्या बढ़ सकती है।

खाना खाने के एक घंटा बाद और पहले पानी पीना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

वजन घटाने के लिए परेशान हैं तो खाना खाने के पहले खूब सारा पानी पिएं। वजन बढ़ाना चाहते हैं तो खाना खाने के बाद पानी पिएं।

LIVE TV