
छेना कुछ-कुछ पनीर के जैसा की होता है, लेकिन वो पनीर से ज़्यादा मुलायम होता है और आमतौर पर गाय के दूध से बनता है. छेने का प्रयोग विभिन्न प्रकार की मिठाइयों को बनाने में किया जाता है, जैसे कि रसगुला, रसमलाई, संदेश वग़ैरह-वग़ैरह.. छेने में प्रोटीन, कॅल्षियम, और कारबोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है

छेना से बनी मिठाई अगर आपको बहुत पसंद है तो अब इंतजार किस बात का इसे घर पर बनाने का आसान तरीका यहां सीखें…
रसगुल्ला बनाने के लिए सामग्री
- फुल क्रीम दूध: 1 लीटर
- चीनी: 4 कप
- नींबू का रस: 1 से 2 चम्मच
- अरारोट: 1½ चम्मच
- पानी: 2 ½ कप
बड़ा खुलासा : अभिनंदन की रिहाई का फैसला इमरान नहीं इस शख्स ने किया
रसगुल्ला बनाने की विधि :-
- रसगुल्ले बनाने के लिए, सबसे पहले छेना को तयार कर लें।
- छेना बनाने के लिए दूध को उबाल लें, जब दूध उबाल जाये तो उसे गैस से उतार कर हल्का सा ठंडा होने के लिए रख दें। छेना को सॉफ्ट बनाने के लिए गरम दूध में एक कप पानी डालें, इससे छेना नरम बनेगा। छेना जितना नरम होगा रसगुल्ले उतने ही नरम बनेंगे।
- धीरे धीरे दूध में निम्बू का रस डाल कर चम्मच से मिक्स करें, जैसे ही दूध पूरी तरह फट जाएं ( छेना और पानी अलग अलग दिखने लगेगा), अब निम्बू डालना बंद कर दें। छेना को कपडे में छान लें औए ऊपर से ठंडा पानी डाल कर अच्छे से धो लें ताकि उसमे से निम्बू का स्वाद पूरी तरह हट जाएं।
- अब छेना को एक चुन्नी वाले कपडे में दबा कर सारा पानी निकाल दें।
- इस छेना को 4-5 मिनट तक चिकना होने तक मलते रहें। फिर इसमें अरारोट मिला कर अच्छे से 5-6 मिनट तक अच्छे से चिकना होने तक मल लें।
- अब इस छेना से लगभग ½ (आधा) इंच के छोटे- छोटे रसगुल्ले बना लें और किसी गीले कपडे से धक कर रख दें।
- रसगुल्ले की चासनी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी को उबाल लिजिये। जब चासनी उबल जाये, उसमे तयार की हुई छेना की गोलिया डाल दें।
ओवैसी लड़ेंगे यूपी में चुनाव, भाजपा की लॉटरी… गठबंधन की बत्ती गुल
- बर्तन को धक कर 25 मिनट तक छेना को चासनी में माध्यम आंच पर उबलने के लिए छोड़ दें। बीच-बीच में चेक करते रहें।
- अब इस उबलती चासनी में बड़ा चम्मच पानी को डालते रहे, जब तक 1 से २ कप पानी डल जाएँ।
- जब रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने साइज के हो जाएं तो गैस बंद कर दें और पके हुए रसगुल्ले को चासनी में ही ठंडा होने दें।
- थोड़ा ठंडा होने पर तैयार रस्गुल्लो को फ्रिज में रख दें और त्यार रस्गुल्लो का आनंद लीजिये।