चेहरे की चमक को बरकरार रखेंगी उड़द की दाल

भारतीय भोजन में दाल का बड़ा महत्व होता हैं जो कि प्रोटीन और विटामिन का अच्छा स्त्रोत होती हैं। दाल सेहत के लिहाज से बहुत उपयोगी हैं लेकिन क्या आप यह जानते है कि यह आपकी चहरे की खूबसूरती के लिए भी बहुत कामगार साबित होती हैं। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपके लिए उड़द दाल के कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से चेहरे की दमक को बरकरार रखने में आसानी होती हैं। तो आइये जानते हैं उड़द दाल के इन ब्यूटी टिप्स के बारे में।

​टैनिंग मिटाने के लिए

उड़द की दाल में एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं। यह पैक टैन से छुटकारा पाने के लिए बेस्‍ट तरीका है। 1/2 कप दाल को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह इसे पीस लें। इसमें 1/2 चावल का पाउडर और 1 चम्‍मच नींबू का रस मिलाएं। इसे 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं।

​त्वचा के धब्बों के लिए

उड़द की दाल अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण उम्र के दाग-धब्‍बों को कम करने में बहुत प्रभावी है। यह स्‍किन पर एक हेल्‍दी ग्‍लो लाती है। 1/2 कप उड़द की दाल को रातभर भिगो दें और सुबह पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें 1 चम्‍मच चावल के पेस्ट को। चिकना पेस्ट बनाने के लिए नींबू का रस मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे रगड़ कर साफ करें।दमकती त्वचा के लिए सप्ताह में दो बार इसे जरूर लगाएं।

मुंहासों को मिटाने के लिए

उड़द की दाल में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं, जो मुंहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। 2 चम्‍मच दाल को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इसे बारीक पेस्ट में पीस लें। पेस्ट में, 2 चम्‍मच गुलाब जल, 1 चम्‍मच ग्लिसरीन और 2 चम्‍मच बादाम का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे धोने से पहले 30 मिनट के लिए अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

उड़द दाल से स्‍क्रब

इस दाल की मदद से आप स्‍क्रब बना सकती हैं, जिससे टैनिंग के साथ ही आपके पोर्स की गंदगी भी साफ हो जाएगी। इसके लिए आधा कप उड़द की दाल को रात भर भिगो दें। सुबह इसे बारीक पेस्ट में पीस लें। इसमें 2 चम्‍मच दूध और 2 चम्‍मच घी मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद धो लें।

LIVE TV