भारतीय सेना ने निकाली ड्रैगन की अकड़, पीछे हटने को मजबूर हुआ चीन

चीन की अकड़नई दिल्ली। सीमा पर डोकलम विवाद को लेकर करीब एक महीने से तनाव का माहौल है। इस मामले में अब भारतीय सेना के हाथ बड़ी सफलता लगी है। भारत न केवल अपनी बात मनवाने में सफल हुआ बल्कि उसने चीन के सामने अपनी एक और बड़ी शर्त रख दी है। बता दें चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) डोकलम के विवादित प्वाइंट से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार हो गया है।

एआईएडीएमके ने दिनाकरन को उप महासचिव पद से हटाया

ख़बरों के मुताबिक़ चीन के इस फैसले से भारतीय सेना अभी संतुष्ट नहीं है। भारत ने चीन को सीमा से 250 मीटर पीछे हटाने की बात रखी।

भारतीय सेना का कहना है कि जब तक चीन अपनी सेना को सीमा से 250 मीटर पीछे हटाने पर सहमत नहीं होगा तब तक बात नहीं बनेगी।

वहीं, दूसरी ओर चीनी मीडिया लगातार भारत को धमकी दे रही है। चीन के सरकारी अखबार चाइन डेली और ग्लोबल टाइम्स कह रहे हैं कि डोकलम से भारत को अपनी सेना हटानी होगी, वरना उसे युद्ध झेलना पड़ेगा।

सबूतों के अभाव में बरी हुए हैदराबाद आत्मघाती हमले के सभी आरोपी

इतना ही नहीं चीनी अखबार यहां तक कह चुके हैं कि भारत के साथ सैन्य संघर्ष की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

चीनी सीमा एवं महासागर मामलों के डिप्टी डायरेक्टर जनरल वांग वेनली सीमा से कश्मीर और उत्तराखंड में घुसने तक की धमकी दे चुके हैं। हालांकि डोकलम की जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

भारत की ओर से चीन को कहा गया है कि वह विवादित प्वाइंट से 250 मीटर पीछे हटे, जिसके बाद ही भारतीय सेना पीछे जाएगी।

चीन ने कहा कि वह 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है। लिहाजा भारत को अपनी पूर्व पोजिशन पर जाना चाहिए।

इससे साफ है कि दोनों देशों की सेनाएं संघर्ष की बजाय विवादित क्षेत्र से पीछे हटने जा रही हैं। इस खबर के पहले चीन ने आधिकारिक रूप से डोकलम में पीछे हटने से इनकार कर दिया था।

देखें वीडियो :-

LIVE TV