चारधाम यात्रा के तहत विभिन्न योजनाओं का हुआ शिलान्यास…

रिर्पोट- हेमकान्त नौटियाल

 

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी आगामी चारधाम यात्रा सुगम,सुव्यवस्थित व सुरक्षित संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है. आज  विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण, स्नान घाटों के पुनर्निर्माण कार्य के साथ ही विभिन्न योजनाओं का यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत और जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

योजना

आज जानकीचट्टी में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत एवं जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने 3 करोड़ 48 लाख 46 हजार की लागत से विभिन्न योजनाओं का विधि विधान के साथ शिलान्यास किया। जानकीचट्टी में गेल-यमुना पार्क(स्मृति वन)लागत 35 लाख, स्वागत द्वार 35 लाख तथा यमुनोत्री मंदिर का सौंदर्यीकरण 1 करोड़, यमुनोत्री धाम में लोक सूचना तंत्र एवं एलईडी डिस्प्ले लागत 20 लाख, यमुनोत्री में कचरा प्रबंधन हेतु 25 लाख 96 हजार, यमुनोत्री में स्नान घाटों का पुनर्निर्माण 82 लाख 50 हजार, यमुनोत्री में तप्त कुंड का पुनर्निर्माण लागत 50 लाख का शिलान्यास किया गया।

निर्भया रेप के दोषी अक्षय ने फिर दायर की क्षमा याचिका

वहीं विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि यमुनोत्री धाम की यात्रा को हर सम्भव सुगम बनाया जाएगा। इसके लिए गेल इंडिया के सहयोग से धाम व मुख्य पड़ावों पर विभिन निर्माण कार्य करवाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज यमुनोत्री मन्दिर सौंदर्यीकरण, तप्त कुण्ड पुनर्निर्माण, स्वागत द्वार निर्माण, कचरा प्रबंधन, सूचना तंत्र डिस्प्ले सेंटर सहित विभिन्न कार्यों का शुभारंभ भी इसी के तहत किया गया है। विधायक ने कहा कि यमुनोत्री लाखों लोगों की आस्था का धाम है जिसके विकास लिए सरकार भी कटिबद्ध है।

 

 

LIVE TV