लंदन की सड़क पर सनकी शख्‍स ने किया चाकू से हमला, एक की मौत, कई घायल

चाकू से हमलालंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक सनकी शख्‍स ने लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया। यह घटना सेंट्रल लंदन के रसल स्‍क्‍वेयर की है। इस हमले में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि 5 अन्‍य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

चाकू से हमला, पुलिस कर रही जांच

पुलिस हमले की वजह जानने के लिए जांच कर रही है। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि रसल स्क्वेयर में एक शख्स चाकू से लोगों पर हमला कर रहा है और उसने कई लोगों को घायल कर दिया है, जिसके बाद आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

हमले में कुल छह लोग घायल हुए थे, जिसमें से एक महिला ने बाद में दम तोड़ दिया। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिसबल को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

LIVE TV