चन्नी दुनिया के पहले सीएम जो बाथरूम में भी लोगों से मिलते हैं, रैली में केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब पहुंचे। जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा, मैं टीवी में चन्नी साहब का इंटरव्यू सुन रहा था, इंटरव्यू में कहते हैं कि मैं 24 घंटे जनता से मिलता रहता हूं। मेरे ड्राइंग रूम, बरांदे में लोग बैठे रहते हैं, बाथरूम में जाता हूं वहां मेरे साथ लोग आते हैं और मैं वहां भी लोगों से मिलता रहता हूं। दुनिया के इतिहास में पहला CM होगा जो बाथरूम में भी लोगों से मिलता रहता है। जब कांग्रेस को लगने लगा कि कैप्टन साहब से हार जाएंगे तो तीन महीने पहले चन्नी साहब को मुख्यमंत्री बना दिया। अब चन्नी साहब ने नए-नए ऐलान करने शुरू किए हैं, भारत के इतिहास में इससे बड़ी नौटंकीबाज और ड्रामेबाज सरकार हमने आजतक नहीं देखी।

सीएम चन्नी पर बरसते हुए केजरीवाल ने कहा कि चन्नी ने कांग्रेस का बिल्कुल मजाक बना दिया। कांग्रेस सर्कस बन गई है। सिद्धू की चन्नी से नहीं बनती। चन्नी की जाखड़ से नहीं बनती। जाखड़ की प्रताप बाजवा से नहीं बनती, प्रताप की फतेहजंग बाजवा से नहीं बनती। कैबिनेट मीटिंग में सभी कांग्रेसी मुक्कम-मुक्का हो जाते हैं। ऐसे में कैसे पंजाब कांग्रेस लोगों का भविष्य सुधारेगी। पंजाब की सबसे भ्रष्ट सरकार कांग्रेस है। इन्हें पता है कांग्रेस सरकार जाने वाली है तो सभी ऊपर से नीचे लेकर कमाने में लगे हैं। चन्नी के हलके के अंदर रेत चोरी हो रही है। ऐसा हो सकता है कि मुख्यमंत्री को न पता होगा। मुख्यमंत्री खुद चोरी करवा रहे होंगे तभी तो चोरी हो रही।  

LIVE TV