घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है भारत का तिब्बत , जाने इसकी खासियत…

अक्सर लोग अपनी छुट्टियां मानने बहार जाते हैं। बतादें की लोग भारत से भी बहार जाने का प्लान पहले से ही मना लेते है। लेकिन क्या आप जानते हैं की आपके शहर में ही ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां आप अवि तक नहीं घूम पाए हैं।

 

 

घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है भारत का तिब्बत , जाने इसकी खासियत...

 

 

वहीं भारत में बहुत सी अनोखी और अनदेखी जगह हैं जिन्हें देखना हर किसी की ख्वाहिश होती है। अगर आपको सैर करना पसंद है और वो भी किसी अनोखी जगह तो भारत कहे जाने वाले इस तिब्बत की सैर करें। छत्तीसगढ़ में बनी इस जगह का नाम है मैनपाट है। तो चलिए जानें क्या है इस खूबसूरत जगह पर देखने के लिए।

 

विधिविधान से खोले गये दुधवा के कपाट, पर्यटकों में खुशी की लहर

यह छोटा तिब्बत मैनपाट के नाम से मशहूर है। मैनपाट छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास बसा हुआ एक छोटा-सा हिल स्टेशन है। मैनपाट करीब 368 वर्ग कि.मी तक फैला हुआ है। यह क्षेत्र अपने सुहाने मौसम और दिलकश नजारे के लिए बेहद मशहूर है। यहां आपको प्रकृति की अविश्वसनीय खूबसूरती देखने को मिलेगी।

मैनपाट करीब 24 गांव को मिलाकर बना है। पहले यहां सिर्फ स्थानीय आदिवासी रहा करते थे। लेकिन पिछले कुछ समय से यह तिब्बतियों का शहर बन चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी आक्रमण होने के बाद सरकार ने यहां तिब्बती लोगो को शरण दी थी। शुरुआत में यहां बसे शरणार्थियों की संख्या करीब 1400 थी। अब यह गांव 2300 शरणार्थियों को पनाह देता है।

मेहता प्वाइंट की खूबसूरती कि जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। मेहता प्वाइंट अपने बेहतरीन प्राकृर्तिक दृश्य के लिए बेहद मशहूर है। मेहता प्वाइंट मैनपाट से लगभाग 8 कि.मी. दूर है। मेहता प्वाइंट में आपको एक ऐसा झरना देखने को मिलेगा जो चारों तरफ से विशाल पहाड़ों से घिरा हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं मेहता प्वाइंट से कुछ दूर पर एक ऐसी जगह है जहां जमीन पर कूदने पर आपको पत्थरों के बजाय किसी ट्रैम्पोलिन या गद्दे जैसा महसूस होता है।

दरअसल मैनपाट जाने के लिए आप रायपुर हवाई अड्डे पर उतर जाएं। यहां से मैनपाट की दूरी करीब 350 कि.मी. दूर है। रायपुर हवाई अड्डे से मैनपाट के लिए राज्य परिवहन की बस जाती है। या फिर आप अपनी प्राइवेट गाड़ी भी किराए पर ले सकते हैं। इसके अलावा सड़क द्वारा भी यहां पहुंचा जा सकते हैं। इसके लिए आपको पहले रायपुर जाना पड़ेगा।

LIVE TV