घर में लगाएं ये पौधे, पॉजिटिव एनर्जी के साथ मिलेगा कॉन्फिडेंस

घर,घर नहीं मंदिर होता है, जहां दिनभर की थकान और दीन दुनिया की मुसीबत घर आकर झट से दूर हो जाती है। जब भी किसी के सिर पर कोई मुसीबत आती है तब सबसे पहले घर की ही याद आती है। लेकिन आजकल के बदलते माहौल और अपनी संस्कृति सभ्यता छोड़ दूसरों की सभ्यता अपनाने से घर पर भी सुख के दो पल जीना मुश्किल हो गया है। अगर आप भी अपने घर में निगेटिव एनर्जी फील करते हैं तो इसका रास्ता भी है हमारे पास।

घर

घर की हवा को शुद्ध और पॉजिटिव बनाने के लिए घर में पौधों का होना बहुत ही आवश्यक है। घर में पौधे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर से निगेटिव एनर्जी दूर होती है। घर में लगे पौधे घर के वातावरण को खुशनुमा बनाते हैं। इसके लिए सही पौधों के चुनाव की आवश्यकता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे का भारतीय समाज में एक अलग ही स्थान है। तुलसी के पौघे को पवित्र और पूजनीय माना गया है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह पौधा काफी गुणकारी है। इसकी पत्तियां,बीज और जड़ से लेकर सब ही कुछ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से ऑक्सीजन का लेवल ज्यादा होता है। तुलसी का पौधा घर में सुख और समृद्धि भी लाता है। तुलसी के पत्तों को चाय या खाने-पीने की अलग-अलग चीजों में डालने से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

गुलाब का पौधा

गुलाब के फूल को पूरी दुनिया में प्यार का प्रतीक माना गया है। इसे सभी प्यार पक्षी एक दूसरे को देते हैं। गुलाब का फूल बहुत खूबसूरत और मनमोहक होता है जो अपनी खुशबू से सबको अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे घर में लगाने के कई और फायदे भी हैं। गुलाब का पौधा घर में मौजूद अशुद्धियों को दूर करता है और माहौल को खुशनुमा बनाता है। इसे घर में लगाने से आपकी लव लाइफ में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं।

घर में एलोवेरा
एलोवेरा का पौधा आपकी रंगत को बरकरार रखने के पहले से ही जाना जाता है। एलोवेरा का पौधा अगर घर में हो तो घर को प्यूरिफाई करने के साथ-साथ त्वचा की रंगत को बरकरार रखने के लिए कही और जाना नहीं पड़ेगा। इस पौधे को घर में लगाने से घर की हवा शुद्ध होती है। इसको बढ़ने के लिए सूर्य की ज्यादा रोशनी की कोई जरूरत नहीं होती है। यह पौधा घर की समान्य रोशनी में भी काफी बढ़ता है। घर में बने ताजे एलोवेरा जेल और एलोवेरा जूस के इस्तेमाल से आपकी त्वचा और आपकी सेहत भी अच्छी रहते ही।

ऑर्किड का पौधा

ऑर्किड का पौधा और फूल दोनों और बहुत खूबसूरत होते हैं। ऑर्किड का पौधा लगाना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जिन्हें नींद अच्छी नहीं आती है। इसलिए इसे घर के बाहरी हिस्से में लगाने से अच्छा है कि बेडरूम में लगाएं। ऑर्किड का पौधा घर की निगेटिविटी दूर करता है। इसके अलावा बेडरूम में लगाने से ये आपके आपसी प्यार को भी बढ़ाता है।

लिली का पौधा

लिली का पौधा भी पॉजिटिव एनर्जी को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस पौधे को लगाने से आत्मिक शांति मिलती है और पर्सनल रिश्तों में सुधार आता है। अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं, तो लिली का पौधा आपके चित्त को शांत करके आध्यात्म की तरफ ले जाने का भी काम करता है। इस पौधे को घर में लगाने से अच्छी नींद आती है।

रोजमेरी का पौधा

रोजमेरी का पौधा घर की हवा को शुद्ध और ताजा रखने के ले काफी जाना जाता है। यह पौधा घर में लगाने से थकान,सुस्ती,तनाव,डिप्रेशन जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊजा का संचार होता है और घर से नकारात्मक ऊजा बाहर जाती है।

चमेली का पौधा

चमेली के पौधे को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद समझा जाता है। चमेली के पौधे की इतनी धार्मिक आस्था तो नहीं है। घर में चमेली के पौधे को लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का विकास होता है साथ ही कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। जिनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है उनको घर में चमेली का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

इसके अलावा इससे घर में मौजूद सहस्यों के आपसी रिश्तों में सुधार आता है और आपस में प्यार भी बढ़ता है। ये आपके मूड को भी ठीक रखता है।

LIVE TV