ग्रीन व्हील्स बाइक फेस्टिवल के समर्थन में फायरफॉक्स बाइक्स

ग्रीन व्हील्स बाइकनई दिल्ली| बाइक ब्रांड ‘फायरफॉक्स बाइक्स’ ने ग्रीन व्हील्स बाइक फेस्टिवल के प्रति समर्थन जताया। इस बाइक फेस्टिवल दिल्ली-एनसीआर से कई लोगों ने हिस्सा लिया। देश में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के अभियान में फायरफॉक्स बाइक्स ने दिल्ली के बाइकर ब्वॉय गौरव वाधवा का साथ दिया।

साइकिलिंग को चाहने वाले लोग बड़ी संख्या में गौरव के साथ नजर आए और उन्होंने गौरव के साथ साइकिल का आनंद लिया। इस राइड की शुरुआत सुबह 6 बजे हुई थी जो 8 सुबह बजे समाप्त खत्म हुई। यह फायरफॉक्स बाइक्स द्वारा की गई पहल थी जिससे देश के शहरी क्षेत्रों में साइकिलिंग को बढ़ावा मिला।

फायरफॉक्स बाइक्स के सीईओ शिव इंदर सिंह ने कहा “भारत में साइकिलिंग संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है क्योंकि यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर होगा।”

उन्होंने कहा कि फायरफॉक्स बाइक्स द्वारा गौरव वाधवा जैसे साइकिलिंग के पक्षधर लोगों का साथ मजबूती से दिया जाता है। इसका लक्ष्य शारीरिक गतिविधियों में इजाफा करके लोक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

LIVE TV