गोहत्या पर मुलायम के भतीजे को घेरने वाले सपा विधायक निलंबित

गोहत्यालखनऊ। मुलायम सिंह यादव के भतीजे व सांसद धर्मेंद यादव पर गोहत्या का आरोप लगाने वाले विधायक आबिद रजा को समाजवादी पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

बदायूं जिला कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर यह कार्रवाई हुई है।

सपा विधायक आबिद रजा ने बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव पर गोहत्या का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें : नहीं बनेगा राम मंदिर, महंत ज्ञानदास ने कर दी पुष्टि

आबिद ने धर्मेंद से अपनी जान का खतरा भी बताया था। साथ ही उन पर अवैध खनन का भी आरोप लगाया था।

आबिद ने कहा था कि गाय, गंगा और सड़क का कटना नहीं रुका तो दर्जा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा।

विधायक आबिद रजा के विरोध में सपा के पदाधिकारियों ने उनका पुतला भी फूंका। उनके विरोध में नारे भी लगाए जा रहे हैं।

इससे पहले तीन अगस्त को आबिद रजा ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्मेंद्र यादव पर हमला बोला था।

यह भी पढ़ें : भारत में आतंकियों को फंडिंग करने वाला शख्‍स कुवैत में गिरफ्तार  

आबिद की पत्नी फातिमा रजा नगर पालिका अध्यक्ष हैं।

उनका कहना था कि सांसद धर्मेंद्र यादव के करीबी रिश्तेदार बदायूं में 133 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड केबलिंग का काम करा रहे हैं।

इस काम में उनकी सलाह तक नहीं ली गई और केबलिंग का काम मानकों के मुताबिक नहीं हो रहा है।

LIVE TV