गोल गप्पे का तीखा पानी भुला देगा सब कुछ

चटपटे, तीखे, खट्टे और मीठे गोल गप्‍पे पर हर किसी का दिल फिसल जाता है। गोल गप्‍पे को पसंद करने वाले किसी उम्र बंधन में नहीं होते हैं। लड़का, लड़की, बड़ा, बूढ़ा बच्‍चा सभी को सड़क किनारे लगे ठेले पर या रेस्‍त्रां में बैठकर गोल गप्‍पे का चटकारा लेना पसंद आता है। वैसे तो इसे कई नाम से जाना जाता है लेकिन गोल गप्पे को अंग्रेजी में क्‍या बोलते हैं यह शायद ही कोई जानता है।

गोल गप्पे
गोल गप्पे को पानी पूरी, पानी के बताशे, फुल्‍की, पतासी, फुचका और भी कई नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत मगध क्षेत्र से हुई थी, जिसे आज दक्षिणी बिहार के नाम से जाना जाता है। यहीं पर पहली बार इसे बनाया गया था।

मूलतः इसका नाम फुल्की है। अब देश और विदेश तक पहुंचने के बाद इसके कई नाम हो गए हैं। देश के कई राज्यों में इसे अलग-अलग नामों से जाता है। यह एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका स्वाद तो एक है, लेकिन नाम अनेक हैं।

गोल गप्‍पे के जिस तरह हिंदी में कई नाम है उसी तरह अंग्रेजी में भी अलग अलग नाम से जाना जाता है। इसे अंग्रेजी में The Whole Water, Fried Wheaten Cake, Watery Bread, Crispy Sphere और Fried Puff Pastry Balls अदि के नाम से जाना जाता है।

विश्व की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हुईं प्रियंका…

इसे सिर्फ स्वाद और जायके लिए नहीं खाया जाता है। इसके कई फायदे भी हैं। इसे खाने से मुंह छालों में काफी राहत मिलती है। अगर इसका पानी को हींग के साथ तैयार किया जाए तो यह एसिडिटी को भी खत्म कर देता है।

इसे हाई कैलोरी फूड की कैटेगरी में रख सकते हैं। एक प्लेट में 4-6 पीस होते हैं, जिसमें लगभग 100 कैलोरी होती है।

जानिए आखिर क्यों ड्राइवर पर इतनी मेहरबान हुई आलिया भट्ट

फायदे के साथ इसके नुकसान भी हैं। इसे हद से ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है। वजन कम करने वाले इसे न खाएं तो ही बेहतर है। क्योंकि यह ऐसा जंक फूड है जो वजन बढ़ा सकता है।

इसे सिर्फ स्वाद और जायके लिए नहीं खाया जाता है। इसके कई फायदे भी हैं। इसे खाने से मुंह छालों में काफी राहत मिलती है। अगर इसका पानी को हींग के साथ तैयार किया जाए तो यह एसिडिटी को भी खत्म कर देता है।

LIVE TV